इंडियन टीम को लगा बड़ा झटका, पहले मैच से बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी

0
खिलाड़ी

इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज के बाद 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के पहले मैच से बड़े खिलाड़ी सुरेश रैना बाहर हो गए हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक बाएं हाथ का यह बल्लेबाज वायरल फीवर के चलते इस मैच में नहीं खेल पाएगा।

इसे भी पढ़िए :  ‘भारतीय क्रिकेटरों को मिल रही सैलरी कौड़ी के बराबर’

धर्मशाला वनडे से पहले बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की पुष्टि की है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम के अनुसार रैना बुखार से उबर रहे हैं। जिसके चलते वो पहला वनडे नहीं खेल पाएंगे।
raina

इसे भी पढ़िए :  शतकों के बादशाह बनने से अब सचिन से पीछे कोहली, 30 शतक जड़कर पोटिंग की बराबरी

29 वर्षीय रैना ने अक्टूबर 2015 में आखिरी वनडे खेला था। इसके बाद खराब फॉर्म के चलते वो टीम से ड्रॉप हो गए थे। इससे पहले रैना ने मध्य प्रदेश के खिलाफ हुए रणजी मैच में भी दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की। उत्तर प्रदेश के कप्तान रैना मैच के बीच ही घर लौट गए थे।

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ चयन, शमी और उमेश यादव की हुई वापसी