योग, संस्कृति पाठ्यक्रमों के प्रस्ताव पर हो रहा विचार: JNU

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने गुरुवार(13 अक्टूबर) को कहा कि विश्वविद्यालय ने योग और भारतीय संस्कृति पर अल्पकालिक पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव खारिज नहीं किया है और इस पर विचार चल रहा है। हालांकि छात्र संघ ने इसके उलट बात कही है।

इसे भी पढ़िए :  जल्द ही भारत की सड़कों पर दौड़ेंगी टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें!

जेएनयू छात्र संघ का कहना है कि विश्वविद्यालय की वैधानिक निर्णय करने वाली संस्था शैक्षणिक परिषद ने इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने के प्रस्ताव को ‘‘बहुमत से’’ ठुकरा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  कास्त्रो के अंतिम संस्कार में प्रतिनिधि मण्डल के साथ जाएंगे राजनाथ सिंह

शिक्षक संघ ने एक बयान में कहा कि शैक्षणिक परिषद की हालिया बैठक में ‘कम्प्यूटेशनल लिंगुइस्टिक्स’ में सर्टिफिकेट कोर्स को मंजूरी दी गई और दो अन्य पाठ्यक्रमों योग दर्शन तथा भारतीय संस्कृति को अच्छे सुझाव मिले।

इसे भी पढ़िए :  योग दिवस: लखनऊ में बारिश में भीगते हुए पीएम मोदी ने किए आसन, बोले दुनिया को जोड़ने का काम कर रहा योग

बयान में कहा गया कि प्रस्ताव को किसी भी चरण में पूरी तरह से खारिज नहीं किया गया है।