ACB ने पूर्व दिल्ली वक्फ बोर्ड प्रमुख खान को भेजा सम्मन

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व प्रमुख अमानतुल्लाह खान को सम्मन भेजकर इस संस्था में कथित ‘‘भर्ती घोटाले’’ के संबंध में पेश होने को कहा है।

एसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि ‘‘खान से कल(शुक्रवार) दोपहर सिविल लाइंस में एसीबी कार्यालय में जांच में शामिल होने और उपस्थित रहने को कहा गया है।’’

इसे भी पढ़िए :  SBI की चेयरपर्सन ने 11 करोड़ जन धन खातों को बताया बोझ, इन खातों पर अब जुर्माना लगाने की तैयारी

उपराज्यपाल नजीब जंग ने सात अक्तूबर को अरविंद केजरीवाल नीत सरकार द्वारा गठित बोर्ड भंग कर दिया था और खान द्वारा की गई सभी नियुक्तियां निरस्त कर दी थीं।

इसे भी पढ़िए :  सांसद शशिकला को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 6 हफ्ते तक टली गिरफ्तारी, पढ़ें-क्या है मामला ?

अधिकारी ने कहा कि ‘‘हमें खान के खिलाफ दो शिकायतें मिली थीं, एक शिकायत भाजपा नेता और आरटीआई कार्यकर्ता विवेक गर्ग की तरफ से और दूसरी मोहम्मद मुस्तफा की तरफ से जिसमें आरोप लगाया गया कि बोर्ड में भर्ती, प्रक्रिया का पालन किये बगैर की गई हैं। खान से गर्ग की शिकायत के संबंध में कल पूछताछ होगी।’’

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली MCD चुनाव से पहले अमित शाह की हुंकार, कहा-'इस बार AAP को उखाड़ फेंकेगी जनता'