आज है अब्दुल कलाम का जन्मदिन, जानिए उनके बारे में 10 बातें

0
Prev1 of 10
Use your ← → (arrow) keys to browse

15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन है। अब्दुल कलाम भारत के ग्यारहवें और पहले गैर-राजनीतिक राष्ट्रपति थे। जिनको यह पद तकनीकी और विज्ञान में महान योगदान की वजह से मिला था। वो एक इंजीनियर और वैज्ञानिक थे उन्होएन 2002-1007 तक राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला। राष्ट्रपति बनने के बाद वो सभी देशवासियों की नज़रों में बहुत सम्मानित और निपुण व्यक्ति रहे। कलाम ने करीब 4 दशक तक वैज्ञानिक के रूप में काम किया।

इसे भी पढ़िए :  तीन तलाक पर SC में महाबहस : सलमान खुर्शीद ने तीन तलाक को बताया ‘पाप’

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। एक मछुआरे का बेटा अखबार बेचा करता था। यह कलाम के जीवन का शुरुआती सफर था। वे देश के चोटी के वैज्ञानिक बने और फिर सबसे बड़े राष्ट्रपति पद को भी शोभायमान किया। वे करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे। अपनी वाक कला से हजारों की भीड़ को मंत्र-मुग्ध करते रहे। युवाओं में नया करने का जोश और हौसला भरते रहे। दो दर्जन किताबों में अपने अनुभव का निचोड़ पेश किया। लेकिन अंत तक ट्विटर प्रोफाइल पर खुद को एक ‘लर्नर’ बताते रहे।

इसे भी पढ़िए :  पाक से भारी शिकस्त के बाद आपस में भिड़े भारतीय क्रिकेटर, पांड्या ने जड़ेजा पर ऐसे निकाला गु्स्सा

अगली स्लाइड पर जानिए अब्दुल कलाम के जीवन से जुड़ी खास बातें:

Prev1 of 10
Use your ← → (arrow) keys to browse