कावेरी जल विवाद पर चिदंबरम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, दिखाना करने का लगाया आरोप

0
कोवेरी जल विवाद

दिल्ली: कावेरी जल विवाद के मुद्दे पर लगातार राजनीति के केन्द्र बिन्दु बने रहने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज जानना चाहा कि क्या भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ‘‘राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए कर्नाटक की ओर झुकी हुयी है।’’ उन्होंने पूछा कि क्या केन्द्र सरकार पड़ोसी राज्य में सत्ता हासिल करने की ‘आशा’ में कर्नाटक की ओर झुकी हुयी नजर आ रही है।
केन्द्र के कावेरी प्रबंधन बोर्ड बनाने के रूख के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें लगता है कि अगले चुनाव (2018 विधानसभा चुनाव) में वे कर्नाटक में सत्ता हासिल कर लेंगे।’’

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी की यूपी ‘महायात्रा’ का मकसद सपा को सहयोग करना है: भाजपा