जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सीमा पर स्थित सेना की चौकियों पर फायरिंग की। नियंत्रण रेखा पर स्थित सीमा चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार बम दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। आपको बता दें कि नौशेरा सेक्टर में 3 दिन में दूसरी सीजफायर वॉयलेशन किया गया है। जिसका भारतीय जवानों भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से लगातार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। दो दिन पहले पाक सेना द्वारा की गई गोलाबारी में एक भारतीय जवान भी शहीद हो गया था।
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसने सोमवार रात 8:30 बजे फायरिंग शुरू की जो आधी रात 1:30 बजे तक जारी रही। भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। आमी के एक सीनियर ऑफिसर के मुताबिक, पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक ने एलओसी पर अब तक 28 बार सीजफायर का वॉयलेशन किया है।
गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंजघन करते हुए जम्मू कश्मीर में एलओसी से सटे नौशेरा और राजौरी में गोलाबारी की थी। इसमें संभल केे एक जवान की मौत हो गई थी। यह गोलाबारी उस वक्त की गई जब गोवा में ब्रिक्स सम्मेगलन में पांच देशों के राष्ट्रुध्यसक्ष मौजूद थे। इसमें रूस के राष्ट्रिपति व्लामदिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रयपति शी जिनपिंग भी शामिल थे। यह सभी ब्रिक्से के साथ बिम्सवटेक समिट में हिस्सा लेने एकजुट हुए थे।