पर्रिकर जैसा ‘बकवास’ करने वाला कोई दूसरा रक्षा मंत्री देश को नहीं मिला है: कांग्रेस

0
सर्जिकल स्ट्राइक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: कांग्रेस ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दिये जाने पर तंज करते हुए आज कहा कि अगर ऐसा है तो सीमा पर सैनिकों के बजाय संघ के लोगों को तैनात किया जाए।
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और लखनउ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षक हुसैन दलवी ने यहां संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि रक्षा मंत्री पर्रिकर ने लक्षित हमलेके लिये सेना के बजाय संघ को श्रेय दिया है। अगर यह सैन्य कार्रवाई वाकई संघ के बल पर हुई है तो अब सैनिकों के बजाय संघ के कार्यकर्ताओं को सरहदी मोर्चों पर भेजा जाना चाहिये।

इसे भी पढ़िए :  अब सरकारी पैसे के दुरुपयोग पर पार्टियों का रद्द होगा चुनाव चिन्ह  

उन्होंने कहा कि संघ के लोग देश में विघटनकारी हरकतें कर रहे हैं। बेहतर होगा, अगर वे सीमा पर जाकर दुश्मन का सामना करें।

इसे भी पढ़िए :  यह टेलिकॉम कंपनी 345 रुपये में दे रही है 14GB 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

दलवी ने कहा कि पर्रिकर जैसा इतनी ‘बकवास’ करने वाला कोई दूसरा रक्षा मंत्री नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री बेहद संवेदनशील पद हैं, किसी रक्षा मंत्री से ऐसे सतही बयानों की अपेक्षा नहीं की जाती।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने कश्मीर हिंसा को बताया गुजरात दंगों के समान, पीएम पर भी साधा निशाना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse