पाक कलाकारों की फिर होगी भारत में वापसी, दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में करेंगे शिरकत

0
पाकिस्तान

LoC पर लगातार चल रही हलचल से दोनों देशों के बीच तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के उरी हमले के जवाब में भारत की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों के देशों में एक दूसरे के लिए इतनी कड़वाहट आ गयी कि पाक ने इंडियन चैनल्स पर रोक लगा दी तो वहीं भारत में पाक कलाकारों के काम करने को बैन करने की मांग उठने लगी जिसके बाद सभी पाक कलाकार अपने देश वापस चले गए थे।

इसे भी पढ़िए :  सलमान खान मेरे पैरों में गिरकर नाक रगड़ेंगे तभी बिग बॉस में जाउंगा वापिस: स्वामी ओम

हालांकि पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा इसके बावजूद भारत ने राजधानी दिल्ली मे शुरू हुए पांचवे ‘दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में दो पाक कलाकर हिस्सा लेने पहुचे हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा अली और अली सलीम उर्फ बेगम नवाजिश अली।

मीरा ‘दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में क्रॉस बॉर्डर सिनेमा की जूरी मेंबर हैं। फेस्टिवल के फाउंडर राम किशोर पारचा ने बताया, “वो बतौर मेहमान आए हैं। फेस्टिवल की टिकट उनके पास पहले से थी। वीजा उनको मिल चुका था, हमको पता भी नहीं था कि वो आ रहे हैं। अब अगर फेस्टिवल में कोई आना चाहे तो हम उनको मना नहीं कर सकते।”

इसे भी पढ़िए :  फिर छाईं प्रियंका चोपड़ा, दूसरी बार जीता 'क्‍वांटिको' के लिए पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड

इतना ही नहीं बहुत आसानी से फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने पाक कलाकारों का वीजा देने की जिम्मेदारी सरकार के ऊपर डाल दी। पारचा ने बताया, “जो भी लोग आए हैं उनको वीजा तब मिला था जब ये सिचुएशन नहीं थी, आई एंड बी मिनिस्ट्री से वीजा मिलता है। 6 महीने पहले वीजा ईश्यू हुआ है और सरकार ने दिया है। 6 महीने पहले हमने वीजा के आधार पर उनको बुलाया था, वो टिकट खरीद के खुद आए हैं।”

इसे भी पढ़िए :  जानिए, ट्विटर पर किसको फॉलो करते हैं रजनीकांत