उरी हमले के बाद जहां हर तरफ पाकिस्तान की थू थू हो रही है वहीं अब रूस ने भी पाकिस्तान से संयुक्त सैन्य अभ्यास से हाथ खींच लिए हैं। रूस ने भारत के समर्थन में ये फैसला लिया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान और रूस के बीच सैन्य अभ्यास होना था जिसके लिए अब रूस ने साफ माना कर दिया है। साथ ही रूस द्वारा पाक को MI-35 हेलीकाप्टर देने कि भी बात काही गयी थी जिसके लिए रूस सरकार ने स्साफ इंकार कर दिया है। रूस का ये फैसला तब आया है जब भारत ने इस बात का दावा किया है कि उरी में भारतीय सेना शिविर पर हुए हमले में पाकिस्तान का हाथ है।
एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ अब सैन्य अभ्यास का सवाल नहीं है। यह सैन्य अभ्यास अगले महीने गिलगित और बालतिस्ता में होना था। रूस ने इसके साथ ही पाकिस्तान के साथ हथियारों का सौदा भी रद्द कर दिया। अब वह पाकिस्तान को नहीं बाकी बचे MI-35 हैलीकॉप्टर नहीं देगा। रूस ने साफ शब्दों में कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है।