हिरण शिकार मामले में आज जोधपुर कोर्ट में पेश होंगे सलमान खान, मुंबई से पहुंचे वकील

0
सलमान खान
फाइल फोटो

चिंकारा हिरण शिकार मामले में आरोपी अभिनेता सलमान खान को आज(6 जुलाई) कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया गया है। अवैध हथियार रखने के मामले में सलमान  को गुरुवार को जिला व सेशन न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होना है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर ने गत 21 अप्रैल को अपील पर सुनवाई करते हुए सलमान खान के अधिवक्ता को 20000 के जमानत मुचलका पेश करने के आदेश दिए थे।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्या है कारण कि इस साल सलमान के घर नहीं विराजेंगे विघ्नहर्ता?

 

 

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के वकील आनंद देसाई अपनी टीम के साथ एक दिन पहले ही जोधपुर पहुंचे गए हैं। उन्होंने स्थानीय वकील हस्तीमल सारस्वत से मुलाकत कर इस मामले पर चर्चा की है। आज सलमान खान के कोर्ट में पेश होने की संभावना जताई जा रही है। सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे और तब्बू पर भी शिकार का आरोप है।

इसे भी पढ़िए :  जब रामदेव बाबा ने रणवीर सिंह से कराया डांस, 'बाजीराव' हो गये पसीने-पसीने, देखें वीडियो

 

 

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर 1998 को पुलिस ने सलमान खान समेत सभी आरोपियों के खिलाफ भवाद और घोड़ा फॉर्म हाउस क्षेत्र में चिंकारा और कांकाणी में काले हिरण का शिकार करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। ये सभी मामले अलग-अलग दर्ज किए गए है। जांच में सामने आया कि उनके पास मौजूद हथियारों की लाइसेंस खत्म हो चुकी थी।

 

इसे भी पढ़िए :  ‘टाइगर जिंदा है’ के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने ‘कैटरीना कैफ’ को गिफ्ट किया हैलिकॉप्टर

 

इस मामले में सलमान खान को 12 अक्टूबर 1998 को गिरफ्तार किया गया था। पांच दिन बाद उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद 17 फरवरी 2006 को जोधपुर की निचली अदालत से एक साल की सजा हुई थी। 10 अप्रैल 2006 को पांच साल की सजा हुई। सलमान खान को 10 से 15 अप्रैल 2006 तक 6 दिन केंद्रीय जेल में रहना पड़ा।