सलमान के घर के बाहर रोज करता था शौच, शिकायत करने पर बीएमसी में दिया ऑफर

0
सलमान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान कई दिनो से परेशान चल रहे थे। क्योकि उनके घर के बाहर कई लोग खुले में शौच करते थे। जिसकी शिकायत उन्होंने कुछ दिन पहले बीएमसी को भी दी। लेकिन बीएमसी ने इसका तोड़ निकालते हुए सलमान खान को ही, खुले में शौच रोकने के लिए चलाए जा रहे अपने कैंपेन का चेहरा बना दिया। साथ ही सलमान खान का बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन बीएमसी को 5 मोबाइल टॉइलट भी देगा जो बैंडस्टैंड में रखा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  सलमान की 'खानदान' पार्टी में पहुंचीं लुलिया, दोनों ने एक साथ किया टाइम स्पेंड

बीएमसी ने हाल ही में मुंबई के 24 में से 12 वॉर्ड्स को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया था और वादा किया था कि बाकी बचे वॉर्ड भी इस साल के अंत तक खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे। वॉर्ड बी जिसमें डोंगरी और पायधुनी जबकि वॉर्ड सी में चीरा बाजार, भेंडी बाजार और मरीन ड्राइव के कुछ हिस्से शामिल हैं, इन्हें खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़िए :  एक चूहा मारो,18 रुपए पाओ

सलमान खान जल्द ही म्यूनिसिपल कमिश्नर अजय मेहता से मिलेंगे और खुले में शौच के खिलाफ चलाए जा रहे कैंपेन के बारे में पूरी जानकारी हासिल करेंगे। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह जब सलमान खान ने उनसे मुलाकात की थी तो उन्होंने इस बात को लेकर चिंता जाहिर की थी कि बैंडस्टैंड में रहने वाले लोग जो खुले में शौच करते हैं उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन लोगों के लिए भी जो घूमने फिरने के इरादे से बैंडस्टैंड आते हैं।

इसे भी पढ़िए :  सलमान खान ने की ऑटो रिक्शा की सवारी, चालक को दिए इतने रुपए की सुनकर चौंक जाएंगे आप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse