म्यांमार सीमा चौकियों पर हमले में 30 हमलावर ढेर, 12 गिरफ्तार

0
म्यांमार

म्यांमार के पश्चिमी रखाइन राज्य के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़ के दौरान सेना ने 30 हमलावरों को मार गिराया है। म्यांमार सेना के लिए ये एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित कुल 30 हमलावरों को मारा गया। इसके अलावा 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पहले PoK से निकले पाक तभी हल होगा कश्मीर का मसला- गिलगित-बालिस्तान नैशनल कांग्रेस

सोमवार को उप गृह मंत्री जनरल आंग सो ने बताया कि नौ अक्टूबर को बंदूकधारियों ने माउंगता स्थित सीमा चौकियों पर हमला किया था। इस मुठभेड़ में म्यांमार सेना के पांच सैनिकों की भी मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  ब्राजील में ओलंपिक के दौरान आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में 10 गिरफ्तार

राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक ये हमला होविस्तोहर के नेतृत्व वाले अका मुल मुजाहिदीन संगठन ने किया था। इस संगठन के तार रोहग्या सॉलिडैरिटी आर्गनाइजेशन RSO के आंतकी संगठन से भी जुड़े हैं।

इसे भी पढ़िए :  चीनी नौसेना ने पीनी में उतारा अपना सबसे विध्वंसक पोत, अत्यानधुनिक हथियारों से है लैस

जांच में इस बात का भी पता चला है कि इस सुनियोजित हमले के लिए विदेशी आतंकी संगठनों ने आर्थिक मदद भी की थी। हमले का उद्देश्य सीमावर्ती माउंगता और बुथी तांग इलाके पर कब्जा करना था।