सोशल मीडिया पर चर्चा में है इस महिला की तस्वीर, जानना चाहेंगे क्यों?

0

अमेरिका में चल रहे अश्वेतों के जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में एक अश्वेत महिला बिल्कुल शांति पूर्वक पुलिस के सामने खड़ी है और अपना विरोध जता रही है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में नई सरकार: भारत से बढ़ती दोस्ती, पाकिस्तान से बढ़ता बैर

black women
गौरतलब है कि हाल के दिनों में पुलिस के हाथों कुछ अश्वेतों के मारे जाने के बाद से जबर्दस्त तनाव का माहौल है। हाल ही में हुए हिंसा में पांच पुलिसकर्मियों की मौत भी हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  न्‍यूयॉर्क में ट्रेन हादसा, 100 से ज्‍यादा लोग घायल

जिस महिला की तस्वीर चर्चा में है उसे रॉयटर्स के फोटोग्राफर जोनाथन बाकमन ने खींची है। इस तस्वीर में एक अश्वेत महिला सड़क पर कुछ दंगा निरोधी पुलिस वालों के सामने खड़ी है। पुलिस वाले उसे गिरफ्तार करने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सामने आया पाकिस्तान का एक और कड़वा सच, आफगानिस्तान ने किया बड़ा खुलासा