मनसे की गुंडागर्दी, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज़ पर तोड़फोड़ की धमकी

0
आए दिल है मुश्किल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

करण जौहर के निर्देशन की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर बढ़ रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। फिल्म की रिलीज़ के 10 दिन पहले जहां सब कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म को पूरा फेयर मौका दिया जाए। वहीं अब मल्टीप्लेक्स मालिकों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से एक चिट्ठी मिली है। इस चिट्ठी में कुछ ऐसा लिखा था जो फिल्म की रिलीज़ के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। दरअसल, ये संदेश सीधा सीधा धमकी था, जिसमें लिखा था कि मल्टीप्लेक्स थियेटर की स्क्रीन काफी महंगी होती है। और उनकी कांच की दीवारें भी काफी महंगी होती हैं।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ, आतंकियों से पाकिस्तान में बनी चीजें बरामद

गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने ये ठान लिया है कि ऐ दिल है मुश्किल को रिलीज़ होने नहीं देना है। और अब इसके लिए वो कुछ भी करने पर उतर आए हैं। पहले ही सिंगल स्क्रीन मालिक, डर से या फिर किसी और कारण से ऐ दिल है मुश्किल रिलीज़ नहीं कर रहे हैं और अब फिल्म रिलीज़ से ठीक 10 दिन पहले मनसे ने ये कारनामा कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  भारत, अमेरिका और अफगानिस्तान मिलकर करेंगे आतकंवाद पर हमला, एक्शन प्लान तैयार!

अगली स्लाइड पर पढ़ें पूरी खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse