पाक ने फिर रची साजिश, इस बार इंडियन आर्मी में सिखों को भड़काने की कोशिश

0
इंडियन आर्मी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान लाख चेतावनी के बावजूद अपनी शैतानी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। एक बार फिर पाक ने साजिश रची है जिसमें वह इंडियन आर्मी के सिखों को बहका रहा है। दरअसल पाकिस्तानी सोशल मीडिया के जरिए एक भारतीय सिख सैनिक के पाकिस्तान पर हमला करने के लिए कथित तौर पर आत्महत्या करने से जुड़ी अफवाह वायरल की जा रही है। जिसकी जानकारी इंडियन आर्मी ने कोलकाता स्थित पूर्वी मुख्यालय को इस बारे में अलर्ट किया है।

इसे भी पढ़िए :  जेटली के नेताजी से जुड़े ट्विट पर विवाद, परपोते ने कहा- माफी मांगें

कमांड मुख्यालयों को आर्मी हेडक्वॉर्टर की ओर से भेजी गई जानकारी के मुताबिक, ‘पाकिस्तानी टि्वटर हैंडल्स और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर हैशटैग #RestinPeacebalbirSingh के जरिए एक अफवाह फैलाई जा रही है। कहा जा रहा है कि हिंदुओं की ज्यादती और पाकिस्तान के प्रति वफादरी के चलते एक सिख सैनिक ने सूइसाइड कर लिया। यह भी कहा जा रहा है कि सिख पाकिस्तान के खिलाफ जंग नहीं लड़ना चाहते।  ऐसे दो ट्वीट भेजे जा रहे हैं। कृपया कमांडरों और सैन्य टुकड़ियों को सतर्क करें।’

इसे भी पढ़िए :  पीएम से जुड़े सवाल पर बोले राजन, बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse