सोनिया गांधी ने ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बनर्जी मंगलवार(18 अक्टूबर) को एक सडक दुर्घटना में घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक ममता का मार्च, मिला आप और शिवसेना का साथ

अपने संदेश में सोनिया ने कहा कि परीक्षा की इस घड़ी में उनकी प्रार्थना अभिषेक और बनर्जी परिवार के साथ है और उन्हें यह जानकर खुशी है कि अभिषेक की हालत स्थिर है और इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  Live INDvENG 4th Test: जयंत यादव ने भी मारा शतक

अभिषेक पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष हैं। मुर्शिदाबाद से कोलकाता लौटने के दौरान सिंगूर के निकट एनएच-2 पर वह दुर्घटना का शिकार हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  बिहार के बच्चों पर मंडरा रहा है निमोनिया और डायरिया का खतरा, बड़ी बड़ी योजनाएं भी फेल