पाकिस्तान में 21 अक्टूबर से पूरी तरह बैन हो जाएंगे भारतीय टीवी कार्यक्रम

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के मौजूदा तनाव के बीच पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण ने बुधवार(19 अक्टूबर) को फैसला किया कि शुक्रवार(21 अक्टूबर) से भारतीय टेलीविजन और रेडियो कार्यक्रमों पर पूरी तरह प्रतिबंधित लगा दिया जाएगा और नियम का उल्लंघन करने वाले प्रसारकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  पनामा पेपर्स में फंसे पाक पीएम नवाज शरीफ, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस

पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने कहा कि संघीय सरकार के आग्रह पर 21 अक्तूबर से भारतीय कार्यक्रमों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सेना ने लश्कर आतंकी जुनैद मट्टू और उसके 3 साथियों को घेरा, ऑपरेशन जारी

प्राधिकरण ने कहा कि ‘‘प्रतिबंध 21 अक्तूबर को दिन में तीन बजे से प्रभावी होगी। इस फैसले की अहवेलना करने वाले रेडियो और टेलीविजन स्टेशनों के लाइसेंस बिना किसी कारण बताओ नोटिस जारी किए निलंबित कर दिए जाएंगे।’’ यह प्रतिबंध सभी भारतीय कार्यक्रमों पर लागू होगा।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटिश न्यूजपेपर ने ट्रंप की पत्नी मलानिया ट्रंप को बताया सेक्स वर्कर