सावधान ! दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक, कई पक्षियों की मौत के बाद चिड़ियाघर बंद

0
बर्ड फ्लू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

डेंगू और चिकनगुनिया के बाद अब राजधानी दिल्ली में एक और खतरनाक बीमारी बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। इस बार दिल्ली वालों को और भी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि दिल्ली में बर्ड फ्लू का वायरस पांव पसार रहा है। इस बीमारी की चपेट में आए कई पक्षियों की मौत हो हुई है। दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से अबतक 9 पक्षियों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद आनन-फानन में चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  GST: क्या वाकई 1 जुलाई से रद्द हो जाएगा आपका PAN कार्ड

अभी ये फ्लू रोजी पेलीगन और प्रिटेंड स्टार्स पक्षी में पाया गया है। इसी बाबत दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने चिड़ियाघर का दौरा किया। दिल्ली में दर्जन भर जगह पर माइग्रेटेड पक्षी आते हैं. वहां टीम भेजी गई हैं मॉनिटरिंग करने के लिए।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल बोले- पहले खुद 10 बच्चे पैदा करें फिर हिंदुओं को भड़काएं मोहन भागवत

सरकार के मुताबिक पोल्ट्री फार्म के ऊपर फिलहाल कोई खतरा नहीं है और 12 सदस्य टीम बनाकर फिलहाल पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है। चिड़ियाघर में रहने वाले आवासीय पक्षी में फिलहाल बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  चिकनगुनिया से मरने वालों की संख्या 13 हुई, केन्द्र ने दिल्ली सरकार से मांगी रिपोर्ट

अगले स्लाइड में पढ़ें – बीमारी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार क्या कदम उठा रही है 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse