हिलेरी ट्रंप की बहस के ‘बीच में’ आए पुतिन

0
हिलेरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लास वेगस : अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप और डेमोक्रैट कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन के बीच बुधवार शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह) तीसरी और आखिरी डिबेट हुई। दोनों के बीच निजी आरोप-प्रत्यारोपों से लेकर देश के विभिन्न मुद्दों पर जमकर बहस हुई। इस डिबेट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी छाए रहे। हिलेरी ने ट्रंप को पुतिन की कठपुतली बता डाला। वहीं, ट्रंप के मुताबिक, पुतिन ने हर कदम पर हिलेरी को मात दी है। क्लिंटन और ट्रंप के बीच बहस में अबॉर्शन का हक, गन कंट्रोल, इमिग्रेशन जैसे मुद्दे छाए रहे।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास के पास आतंकी हमला, मस्जिद में हुआ धमाका

आखिरी डिबेट में ट्रंप और क्लिंटन ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। मिसूरी के सेंट लुईस में हुई दूसरी डिबेट के दौरान दोनों ने हाथ मिलाया था। 90 मिनट की यह बहस लास वेगस के यूनिवर्सिटी ऑफ नेवाडा में हुई। फॉक्स न्यूज के एंकर क्रिस वॉलेस ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई। ट्रंप और क्लिंटन, पिछली दो डिबेट के मुकाबले गंभीर नजर आए और बहुत कम बार ही मुस्कुराते दिखे। करीब 1 करोड़ लोगों ने टेलिविजन के जरिए इस डिबेट को देखा। अब करीब 20 दिन बाद आठ नवंबर को अमेरिकी नागरिक वोटिंग करेंगे।
अगले पेज पढ़िए- डिबेट में छाए रहे रूसी राष्ट्रपति

इसे भी पढ़िए :  ISIS मजबूत कर रहा है भारत में अपनी जड़ें, गुर्गों को दिए है सिर कलम करके दहशत फैलाने का आदेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse