हिलेरी ट्रंप की बहस के ‘बीच में’ आए पुतिन

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

हिलेरी क्लिंटन ने आरोप लगाया कि डॉनल्ड ट्रंप अमेरिकी सैन्य और इंटेलिजेंस एक्सपर्ट्स के ऊपर रूस के सर्वोच्च नेता पुतिन को तरजीह दे रहे हैं। हिलरी ने आरोप लगाया कि पुतिन ट्रंप की मदद कर रहे हैं, क्योंकि उनकी जीत से रूस को अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर एक कठपुतली मिल जाएगा। हिलरी ने तो यहां तक कह दिया कि अमेरिकी नागरिक नहीं चाहेंगे कि अमेरिकी न्यूक्लियर हथियारों को चलाने वाले बटन पर ट्रंप की उंगलियां हों।

इसे भी पढ़िए :  विकिलीक्स का खुलासा, हिलेरी ने ISIS को हथियार मुहैया कराए थे

वहीं, ट्रंप ने पुतिन के साथ किसी भी तरह के रिश्ते होने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी चुनाव में किसी भी विदेशी दखल की निंदा करते हैं। उन्होंने देश की इंटेलिजेंस कम्युनिटी के उस आकलन को खारिज किया, जिसके मुताबिक डेमोक्रेट संगठनों की हैकिंग में रूस शामिल रहा है। क्लिंटन पक्ष का कहना है कि टॉप डेमोक्रेट अडवाइजर्स के ईमेल लीक के पीछे रूस के हाथ होने के बारे में एफबीआई जांच कर रही है। ट्रंप ने कहा कि पुतिन ने ओबामा और हिलरी, दोनों को ही मात दे दी है। ट्रंप के मुताबिक, क्लिंटन रूसी राष्ट्रपति को इसलिए नहीं पसंद करतीं क्योंकि उन्होंने हर कदम पर क्लिंटन को मात दी है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी गन स्टोर की घोषणा- हम मुस्लिमों और हिलेरी समर्थकों को हथियार नहीं बेचते
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse