सावधान ! दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक, कई पक्षियों की मौत के बाद चिड़ियाघर बंद

0
बर्ड फ्लू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

डेंगू और चिकनगुनिया के बाद अब राजधानी दिल्ली में एक और खतरनाक बीमारी बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। इस बार दिल्ली वालों को और भी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि दिल्ली में बर्ड फ्लू का वायरस पांव पसार रहा है। इस बीमारी की चपेट में आए कई पक्षियों की मौत हो हुई है। दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से अबतक 9 पक्षियों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद आनन-फानन में चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में शोरूम से साढ़े तीन करोड़ रूपये की लूट

अभी ये फ्लू रोजी पेलीगन और प्रिटेंड स्टार्स पक्षी में पाया गया है। इसी बाबत दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने चिड़ियाघर का दौरा किया। दिल्ली में दर्जन भर जगह पर माइग्रेटेड पक्षी आते हैं. वहां टीम भेजी गई हैं मॉनिटरिंग करने के लिए।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में फिर पाकिस्तानी झंडे लहराए, लोगों ने लगाए आतंकियों के समर्थन में नारे

सरकार के मुताबिक पोल्ट्री फार्म के ऊपर फिलहाल कोई खतरा नहीं है और 12 सदस्य टीम बनाकर फिलहाल पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है। चिड़ियाघर में रहने वाले आवासीय पक्षी में फिलहाल बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  तारिक फतह की हत्या कराना चाहता है छोटा शकील, दिल्ली से शूटर गिरफ्तार

अगले स्लाइड में पढ़ें – बीमारी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार क्या कदम उठा रही है 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse