चीन भविष्य में दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा : अमेरिका

0
चीन भविष्य में दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा : अमेरिका

अमेरिका ने चीन की हरकतों की तुलना आतंकवाद से करते हुए कहा है कि जमीन से लेकर समंदर तक में सीमा को लेकर दुनिया के कई देशों से टकराव ले रहे चीन को अमेरिका ने भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताया है। अमेरिका के प्रशांत क्षेत्र के सैन्य कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस ने कहा कि चीन भविष्य में दुनिया के लिए बड़ा खतरा बनने वाला है। अमेरिकी सैन्य व्यवस्था में प्रशांत क्षेत्र के अंतर्गत ही दक्षिण चीन सागर और उत्तर कोरिया का आता है, जहां पर आने वाले दिनों टकराव की सबसे ज्यादा आशंका है।

इसे भी पढ़िए :  पहले भी गुपचुप तरीके से होते रहे हैं सर्जिकल स्ट्राइक

एडमिरल हैरिस ने कहा कि भविष्य का सबसे बड़ा खतरा आक्रामक और किसी भी तरह से आगे बढ़ने की इच्छा पाले चीन है लेकिन इस समय का सबसे बड़ा खतरा उत्तर कोरिया है। इसके अतिरिक्त जो बड़ा खतरा अमेरिका सहित दुनिया के ज्यादातर देश झेल रहे हैं वह आतंकवाद है। आईएस और दूसरे आतंकी संगठन अलग-अलग देशों में हमले करके निर्दोष लोगों को मार रहे हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है।

इसे भी पढ़िए :  सोमालिया के डाकुओं ने भारतीय जहाज का किया अपहरण

एडमिरल हैरिस ने कहा, भारतीय सेनाओं को आधुनिक उपकरणों से लैस करके और सैनिकों को प्रशिक्षण देकर अमेरिका उन्हें और प्रभावशाली बना सकता है। दोनों देशों बीच पिछले दशक में 15 अरब डॉलर (एक लाख करोड़ रुपये) रक्षा क्षेत्र का कारोबार हुआ है, जो आने वाले वर्षो में बढ़ने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़िए :  13 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ सेना की सबसे बड़ी कार्रवाई, पाक चौकियों पर जबर्दस्त हमला

Click here to read more>>
Source: ndtv india