पत्नी के शव को कंधे पर ढोने वाले शख्स को बहरीन के प्रधानमंत्री ने दी मदद

0
बहरीन के प्रधानमंत्री

ओडिशा में मृत पत्नी को कंधे पर ढोने की दाना मांझी की कहानी देखकर बहरीन के प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा ने वित्तीय मदद की पेशकश की है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा ने उस शख्स के बारे में पढ़ा, जो अस्पताल में पत्नी को मौत हो जाने के बाद एंबुलेंस ना मिलने पर शव को कंधे पर रखकर 12 किमी तक ले गया।’

इसे भी पढ़िए :  बम धमाकों से दहल उठा बगदाद, 120 लोगों की मौत, 200 की हालत गंभीर

गल्फ डेली न्यूज की रिपोर्ट का हवाला देते हुए अखबार ने बताया कि प्रधानमंत्री दाना मांझी की खबर सुनकर मायूस हो गए और उनके अंदर परिवार की मदद की इच्छा जागी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मानवीय भाव के साथ बहरीन में स्थित भारतीय दूतावास को संपर्क किया और उस शख्स की आर्थिक मदद के लिए राशि दान की। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि यह रकम कितनी है और कब दी जाएगी। बता दें कि एक बहरीन दीनार 178 भारतीय रुपए के बराबर होता है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान से भारत की हार के बाद बांग्लादेशी युवक ने की आत्महत्या