श्रीलंका के खिलाफ टी20 व वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन, युवराज का नाम नहीं

0
युवराज (फ़ाइल पिक्चर)

श्रीलंका के खिलाफ टी20 व पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया हैं। कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 20 अगस्त से करने वाली हैं। युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं दी गई है साथ ही आर. अश्विन व भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और नंबर एक टेस्ट गेंदबाज रवींद्र जडेजा को भी इन दोनों सीरीज के लिए आराम दिया गया है।  वही स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। साथ ही युजवेंद्र चहल को भी मौका मिला है। तेज गेंदबाज शर्दुल ठाकुर ने भी टीम में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।

इसे भी पढ़िए :  यूवी के रिसेप्शन में जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत, तस्वीरों मे देखें कौन-कौन हुआ शामिल

भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेट कीपर), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शर्दुल ठाकुर।

इसे भी पढ़िए :  फाइनल से पहले ये तस्वीर हो रहा वायरल, इसकी सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

 

 

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran