मुलायम सिंह को मिली एक और तीखी चिट्ठी, कहा आपका बेटा घर में ही हो रहा है साजिश का शिकार

0
मुलायम

सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के कुनबे में चल रही घमासान की आग अब पार्टी में भी पहुंच चुकी है। पार्टी भी दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थक उनका पुरजोर समर्थन कर रहें हैं। इसी बीच जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के सदस्य व एमएलसी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले उदयवीर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखकर अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश अपने ही घर में साजिश का शिकार हो रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  हैवानियत: भाइयों ने 6 साल की लड़की के साथ पहले किया रेप, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले उदयवीर सिंह ने 5 पेज लंबी एक चिट्ठी लिखकर मुलायम सिंह यादव से अपील की है की उन्हें पार्टी के हित में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी अखिलेश यादव को सौंप देनी चाहिए और खुद पार्टी का संरक्षक बन जाएं.

इसे भी पढ़िए :  टिकट बंटवारे को लेकर फिर हो सकती है समाजवादी कुनबे में कलह, अगर इन 70 विधायकों को मिला टिकट..तो बिखर जाएगी पार्टी !