जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय बंधक संकट खत्म हो गया है। वाइस चान्सलर और दूसरे अधिकारी 24 घंटे बाद अपने दफ्तर से बाहर निकल गए। छात्र नजीब के गायब होने से गुस्साए छात्रों ने वीसी जगदीश कुमार और दूसरे अधिकारियों को करीब 24 घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद छोड़ दिया है। उन्हें विश्वविद्यालय छात्र संगठन और टीचर्स एसोसिएशन ने प्रशासनिक भवन को चारों तरफ से घेरकर बंधक बनाया हुआ था।
इसे भी पढ़िए : FTII और SRFTI का होगा विलय, IIMC समेत 42 संस्थानों की स्वायत्ता खत्म करेगी मोदी सरकार!
आपको बता दे कि विश्वविद्याल के छात्र नजीब के गायब होने के बाद से छात्र और टीचर्स एसोसिएशन नाराज थे। जिसके चलते टीचर्स एसोसिएशन और छात्र संगठन ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर रखा था।
































































