आर्म्स डीलर ने हनीट्रैप के जरिए वरुण गांधी को किया ब्लैकमेल!

0
वरुण गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा के खिलाफ जांच में विसलब्लोअर की भूमिका निभाने वाले अमेरिकी शख्स सी एडमंड्स एलन ने एक सनसनीखेज दावा किया है। एलन ने पीएमओ को लेटर लिखकर कहा है कि वर्मा ने बीजेपी सांसद वरुण गांधी को फांसने के लिए हनीट्रैप का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़िए :  मांस व्यापारी कुरैशी को राहत, कोर्ट ने लुक आउट सर्कुलर पर लगाई रोक

16 सितंबर को पीएमओ को भेजे गए लेटर में एलन ने आरोप लगाया है कि वर्मा बीजेपी सांसद को ब्लैकमेल कर रहे हैं। एलन ने अपनी बात साबित करने के लिए दर्जनों फोटोग्राफ और सीडी भी पीएमओ को भेजी है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर, पूर्व भारत में भारी बारिश, बाढ़ से 31, बिजली गिरने से 27 मरे

पीएमओ ने इस विषय में इकनॉमिक टाइम्स की ओर से भेजे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है। वहीं, वरुण गांधी ने कहा कि आरोप हास्यास्पद हैं इसलिए वे इस पर कमेंट नहीं करेंगे। एलन ने ईटी को बताया कि वह इस मामले में जांच चाहते हैं। एलन के मुताबिक, उन्होंने पीएम को इसलिए लेटर लिखा क्योंकि वह ‘मैन ऑफ एक्शन’ हैं।

इसे भी पढ़िए :  वरुण गांधी ने गरीबों को अपने वेतन से बनवाए मकानों की चाभी सौंपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse