पीएम मोदी का केन्या में जोरदार स्वागत

0

नौरोबी। पीएम नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत के संबंधों, खासकर आर्थिक रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए आज केन्या के राष्ट्रपति उहूरू केन्याता के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की।

चार अफ्रीकी देशों की यात्रा पर गए मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण के तहत कल यहां पहुंचे। उन्हें यहां स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  नोट में खोट: नए नोटों में गड़बड़ी की खुली पोल, जल्दबाजी में नोटों की छपाई से हो रहीं खूब गलतियां

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, पांच दिन में चौथा स्वागत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नैरोबी में स्टेट हाउस में भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने इससे पहले केन्या के पहले राष्ट्रपति और अफ्रीका की दिग्गज राजनीतिक हस्ती एम जोमो केन्याता को श्रद्धांजलि भी दी।

इसे भी पढ़िए :  शांतिपूर्ण तरीके से दक्षिण चीन सागर विवाद का निपटारा हो: भारत

स्वरूप ने कहा, अफ्रीका के पुत्र और भारत के मित्र को श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री ने केन्या के पहले राष्ट्रपति एम जोमो केन्याता के स्मारक पर पुष्पहार चढ़ाया।

इस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था, भारत और केन्या के संबंध ने समय की कसौटी पर टिके रहे हैं। दोनों देशों की जनता के आपसी संबंध मजबूत हैं और दोनों देशों ने बीती सदी में उपनिवेशवाद से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी है।

इसे भी पढ़िए :  अब इस पश्चिमी देश में लगे पाकिस्तान के खिलाफ नारे, फहरा तिरंगा, देखें वीडियो

यहां पहुंचने से पहले मोदी मोजांबिक, दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया गए थे।