सोशल मीडिया पर चर्चा में है इस महिला की तस्वीर, जानना चाहेंगे क्यों?

0

अमेरिका में चल रहे अश्वेतों के जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में एक अश्वेत महिला बिल्कुल शांति पूर्वक पुलिस के सामने खड़ी है और अपना विरोध जता रही है।

इसे भी पढ़िए :  वेनेजुएला ने बढ़ाया अमेरिका से दोस्ती का हाथ

black women
गौरतलब है कि हाल के दिनों में पुलिस के हाथों कुछ अश्वेतों के मारे जाने के बाद से जबर्दस्त तनाव का माहौल है। हाल ही में हुए हिंसा में पांच पुलिसकर्मियों की मौत भी हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  यहां माली के पद के लिए मिल रहा 14 लाख रुपए, करें अप्लाई

जिस महिला की तस्वीर चर्चा में है उसे रॉयटर्स के फोटोग्राफर जोनाथन बाकमन ने खींची है। इस तस्वीर में एक अश्वेत महिला सड़क पर कुछ दंगा निरोधी पुलिस वालों के सामने खड़ी है। पुलिस वाले उसे गिरफ्तार करने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय इमिग्रेंट को अमेरिका में 9 साल की जेल, फ्रोड स्कीम से कमाए 170 करोड़ रूपये