अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर पर 95 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप, पढ़ें क्या है मामला

0
डॉक्टर

अमेरिका के अलबामा में भारतीय मूल के 48 वर्षीय एक अमेरिकी डॉक्टर पर बिना जरूरत के स्वास्थ्य परीक्षण करने और मरीज को नियंत्रित दवाएं लिखने के लिए 95 लाख डालर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है ।

पीटीआई भाषा की खबर के मुताबिक अमेरिका के न्याय विभाग ने कल कहा कि शैलेन्द्र अग्रवाल नाम के डॉक्टर ने अपना गुनाह कबूल करने के लिए समानांतर रूप से याचिका दायर की और उसने 67 लाख डालर का जुर्माना देने के साथ ही हंट्सविले के टर्नर स्ट्रीट दक्षिण पश्चिम में स्थित अपने पूर्व क्लिनिक को कुर्क किए जाने पर भी सहमति जताई है।

इसे भी पढ़िए :  जिससे शादी की थी वो रिश्ते में निकला दादा, पढ़िए फिर क्या हुआ

उसकी समझौता याचिका के मुताबिक इससे पहले अग्रवाल ने मेडिकेयर को 28 लाख डालर और ब्लू क्रास को 45,843 डालर का पुनर्भुगतान किया था।

इसे भी पढ़िए :  2020 तक दुनिया के दो तिहाई वन्य जीवों का हो जाएगा सफाया- वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फेडरेशन

डॉक्टर ने अपनी व्यावसायिक सीमाओं से बाहर जाकर मरीज को नियंत्रित दवाएं सुझायी थीं, जो वैध नहीं है। इसके अलावा उसके उपर जुलाई 2012 में अस्पताल और ब्लू क्रास ब्लू शील्ड ऑफ अलबामा के साथ धोखाधड़ी करने का भी आरोप है।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमला : आतंकी समूहों से निपटने के लिए पाक पर दबा रहा है अमेरिका