चीन में लोगों ने शुरू किया “नकली तलाक” का गोरख धंधा, तलाक दो और पैसे कमाओ

0
चीन
प्रतिकात्मक पिक्चर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

चीन में लोगों ने पैसे कमाने के लिए अब एक नया धंधा शुरू कर दिया है। ब्लूमबर्ग की हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में शादिशुदा लोग अपनी संपत्ति बनाने के लिए “नकली तलाक” ले रहे हैं। लोग ये तरीका पिछले कुछ सालों में रियल एस्टेट की कीमतों में आई उछाल पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से बचने के लिए अपना रहे हैं। इस साल सितंबर में चीन में रियल एस्टेट की कीमतें पिछले सात साल के सर्वाधिक स्तर पर थीं। हालांकि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से अक्टूबर में इन कीमतों पर थोड़ी लगाम लगी है।

इसे भी पढ़िए :  ये खबर पढकर हर हिन्दुस्तानी खुश हो जाएगा – चीन ने पाकिस्तान से कहा ‘युद्ध हुआ तो साथ नहीं देंगे’

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सरकार ने इन कदमों के तहत एक परिवार द्वारा संपत्ति खरीदने को लेकर कड़े कानून बना दिए हैं। नए प्रावधान से बचने के लिए चीनी दंपत्ति कानूनी तौर पर तलाक लेकर अलग-अलग नाम से संपत्ति खरीद लेते हैं। शंघाई के रहने वाले काई दंपति ने इस साल के शुरू में कानूनी तौर पर तलाक ले लिया था। काई दंपति कपड़े की दुकान के मालिक हैं। उनके पास पहले से तीन फ्लैट थे लेकिन वो 36 लाख युआन (करीब छह करोड़ रुपये) में एक नया फ्लैट खरीदना चाहते थे। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने जिनके पास निर्धारित संख्या से ज्यादा फ्लैट पहले से हैं उनके नए फ्लैट खरीदने पर रोक लगा दी थी, तो उन दोनों ने इस साल फरवरी में तलाक लेने का फैसला कर लिया। मिस्टर काई ने ब्लूमबर्ग से कहा, “हम तलाक की चिंता क्यों करें? हम बहुत लंबे समय से शादीशुदा हैं।” कानूनी पचड़ों से बचने के लिए काई दंपति ने अपना पूरा नाम न देने की अपील की। काई दंपति के अनुसार, “अगर हम ये फ्लैट नहीं खरीदते तो हम अमीर बनने का मौका खो देते।”

इसे भी पढ़िए :  रूस के इस फ़ैसले से भारत को लगेगा तगड़ा झटका, पाक खुश

अगली स्लाइड में पढ़े  चीन में मकानो की कीमतों में 2014 में आया उछाल। 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse