केन्या में बम धमाका,12 की मौत

0
केजरीवाल

नैरोबी :एएफपी: पूर्वोत्तर केन्या में एक अतिथि गृह में आज हुए बम हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। जांचकर्ता अन्य पीड़ितों की अभी तलाश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत के बाद ईरान ने किया पाकिस्तान पर हमला, दागे कई मोर्टार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एएफपी से कहा, ‘‘हमें इमारत में पहुंच पाने के बाद अब तक 12 शव मिले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आतंकवाद रोधी पुलिस एवं खोजी कुत्तों की मदद से अब भी इलाके में शवों को तलाश रहे हैं। तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।’’

इसे भी पढ़िए :  पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ की विदाई जल्द, ये बनेंगे पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ!