शिवपाल समेत निकाले गए सभी चार मंत्रियों की हो सकती है वापसी- सूत्र

0
शिवपाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव समेत उन सभी चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल में दोबारा शामिल कर सकते हैं जिन्हें उन्होंने रविवार (23 अक्टूबर) को बर्खास्त किया था। अखिलेश ने शिवपाल यादव के अलावा नारद राय, ओम प्रकाश सिंह और शादाब फातिमा को बर्खास्तगी की चिट्ठी राज्यपाल राम नाईक को भेजी थी। अखिलेश ने जयाप्रदा को भी यूपी फिल्म विकास परिषद की उपाध्यक्ष पद से हटा दिया था। सोमवार को सपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के बीच सार्वजनिक मंच पर तकरार हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: बेटे अखिलेश से पहले भाई शिवपाल के लिए प्रचार करेंगे मुलायम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश ने कहा था कि जब तक अमर सिंह को पार्टी से नहीं निकाला जाता इन लोगों की वापसी नहीं हो सकती। लेकिन सोमवार को मुलायम ने सपा मुख्यालय में साफ कह दिया कि अमर सिंह उनके भाई जैसे हैं और वो उन्हें पार्टी से नहीं निकालेंगे। मुलायम ने अमर सिंह की पक्ष लेते हुए कहा कि अमर ने उन्हें जेल जाने से बचाया था। वहीं अखिलेश ने सपा विधायक आशु मलिक पर अमर सिंह के इशारे पर उनके खिलाफ एक अंग्रेजी दैनिक में खबर छपवाने का आरोप लगाया।
अगले पेज पर पढ़िए- क्या हुआ अखिलेश की मीटिंग में

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse