इटली में भूकंप का तगड़ा झटका, सदियों पुरानी इमारतें हिलीं

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। इटली की राजधानी रोम सहित मध्यवर्ती क्षेत्र में भूकंप जबरदस्त झटका महसूस किया गया। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल कर सड़क पर आए। सबसे पहले 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।

इतालवी भूकंप विज्ञान संस्थान के मुताबिक विस्सो शहर में दो लोग जख्मी हो गए और कुछ नुकसान की खबर मिली है। पहले झटके के दो घंटे बाद भूकंप का दूसरा झटका 5.9 तीव्रता का आया।

इसे भी पढ़िए :  ओम पुरी की न्यूड बॉडी और सिर पर चोट से उठे सवाल, हादसा और हत्या दोनों एंगल से होगी जांच

बता दे कि दो महीने पहले भी मध्य इटली के कई शहरों में भूकंप आया था, जिनमें कम से कम 300 लोग मारे गए थे। अमाट्रीचे शहर में 24 अगस्त को 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण गांव की कई इमारतें गिर गई थीं। अमाट्रीचे शहर भूकंप के केंद्र से करीब 60 किलोमीटर से दूर है।

इसे भी पढ़िए :  नए साल में भी जारी रहेगी कैश की किल्लत, नोटों की आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं

पेसकारा शहर के लोंगों का कहना है कि भूकंप के झटके महसूस करने पर वो घर बाहर दौड़ आए। रिपोर्टों के मुताबिक रोम में घरों को नुकसान की खबरें हैं। एक शहर के मेयर ने बताया कि लोगों को बिजली नहीं मिल रही और कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  वीआईपी कल्चर के खिलाफ बोलने वाले अर्नब गोस्वामी अब खुद ले रहे वाई कैटेगरी की सुरक्षा