तय मात्रा से दोगुना नमक खाते हैं भारतीय, हार्ट अटैक का बढ़ा खतरा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से रोजाना के भोजन में सुझाई गई नमक की मात्रा के मुकाबले भारत के लोग दोगुना नमक खाते हैं। इससे लोगों में हृदय रोग और जल्दी मृत्यु होने का खतरा बढ़ता है।

जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ की ओर से किए गए एक अध्ययन के अनुसार, 19 वर्ष से ज्यादा आयु के भारतीय एक दिन में औसतन 10.98 ग्राम नमक खाते हैं, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सिर्फ पांच ग्राम प्रति दिन की मात्रा अनुशंसित है।

इसे भी पढ़िए :  उदित राज बोले, बीफ खा कर बोल्ट ने जीते 9 गोल्ड, खिलाड़ी बनाते हैं बहाना

अध्ययन के अनुसार, भारत के दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में नमक का सेवन ज्यादा मात्रा में होता है। त्रिपुरा में लोग सबसे ज्यादा, औसतन 14 ग्राम प्रतिदिन नमक खाते हैं। यह डब्ल्यूएचओ की अनुशंसित मात्रा से तीन गुना ज्यादा है।

इसे भी पढ़िए :  पब्लिक प्लेस पर क्यों किस करते हैं कपल? वजह जान कर चौंक जाएंगे आप

अध्ययन के मुख्य लेखक क्लेयर जॉनसन ने कहा कि ‘‘पिछले 30 वर्षों में औसत भारतीय भोजन में बदलाव आया है। भारतीय कम मात्रा में दाल, फल और सब्जियां खा रहे हैं और प्रसंस्कृत और फास्ट फूड ज्यादा खा रहे हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  वैज्ञानिकों ने दिए संकेत, नेपाल में जल्द आ सकता है बड़ा भूकंप

उन्होंने लिखा है कि ‘‘इसके कारण उनके भोजन में नमक, चीनी और नुकसानदेह वसा की मात्रा बढ़ गयी है जो उन्हें उच्च रक्तचाप, मोटापा, हृदय रोग जैसे दिल का दौरा जैसी बीमारियों की ओर ले जा रही है।’’