अंकिता के साथ रिश्ता सुधारने में लगे हैं सुशांत

0

मुंबई:सुशांत सिंह राजपूत और अकिंता लोखंडे के ब्रेकअप की खबरों ने दोनों के फैंस को काफी निराश कर दिया था।हालांकि इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया की दोनों के बीच की दूरीयों की वजह आखिर क्या हैं। लेकिन अब सुनने में आया है की दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका देने का मन बना रहे हैं। सुशांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘राबता’की शूटिंग में व्यस्त हैं और अपने व्यस्त शिड्यूल में से समय निकाल कर वो अकिंता के साथ अपने रिश्ते को सुधारने में भी लगे हैं।अब यह सिर्फ महज एक अफवाह है या हकीकत ये तो हम नहीं जानते लेकिन अगर दोनों अपने रिश्ते की एक बार फिर से शुरु करने का मन बना रहे हैं तो ये वाकई खुशी की बात है। सुशांत सिंह राजपूत और अकिंता लोखंडे के ब्रेकअप के बाद कृति सेनन के साथ सुशांत के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। लेकिन अब यह लग रहा हैं की इन दोनों के बीच तीसरे का कोई काम नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  सहारनपुर हिंसा: गर्लफ्रेंड के जरिए ऐसे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर तक पहुंची पुलिस