जासूसी मामला: अपने 6 अधिकारियों को पाकिस्तान ने वापस बुलाया

0
6 अधिकारियों
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग के 6 अधिकारियों को वापस बुला लिया। भारत की ओर से उच्चायोग के एक अधिकारी महमूद अख्तर को अवांछित व्यक्ति करार दिए जाने के कई दिन बाद पाक ने यह कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में महमूद अख्तर को जासूसी के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। टाइम्स नाउ के मुताबिक पाकिस्तानी उच्चायोग के ये 6 अधिकारी वाघा सीमा से पाकिस्तान पहुंचे। कहा जा रहा है कि महमूद अख्तर ने जासूसी मामले में इन अधिकारियों के नाम लिए थे।

इसे भी पढ़िए :  काटजू बोले- जस्टिस ठाकुर, पहले न्यायपालिका को साफ करिए, वहां भी है काफी भ्रष्टाचार

पाकिस्तान उच्चायोग के स्टाफर महमूद अख्तर को पिछले सप्ताह भारत की ओर से अवांछित व्यक्ति करार दिए जाने के बाद घर वापसी करनी पड़ी थी। माना जा रहा है कि महमूद अख्तर पाकिस्तानी उच्चायोग से संचालित बड़े जासूसी रैकेट का हिस्सा था। सूत्रों के मुताबिक पूर्व में आईएसआई के अधिकारी रहे महमूद अख्तर ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए। सूत्रों ने दावा किया कि महमूद ने जिन अधिकारियों के नाम लिए उनके अलावा भी कम से कम 10 लोग और हैं, जिन्हें भारतीयों से सूचना जुटाने का काम दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  अपने हाथ से ही अपनी उंगलियां 'काट' लेती है ये लड़की!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse