लद्दाख में भारत के नहर निर्माण को रोकने आए थे चीनी ड्रैगन, पढ़िए भारत ने क्या किया

0
लद्दाख में
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लेह/नई दिल्ली :लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर देमचोक क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक निर्माण कार्य को लेकर बुधवार से गतिरोध बना हुआ है। यह गतिरोध तब पैदा हुआ जब चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय इंजीनियरों द्वारा मनरेगा के तहत किए जा रहे एक निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई।

इसे भी पढ़िए :  वरिष्ठ आईएएस भास्कर खुलबे बने प्रधानमंत्री मोदी के नए सचिव

चीनी सैनिकों ने तब आपत्ति जताई जब भारतीय सैनिक लेह के 250 किलोमीटर पूर्व में स्थित देमचोक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत ग्रामीणों के लिए ‘हॉट स्प्रिंग’ जल को जोड़ने के लिए एक सिंचाई नहर का निर्माण कर रहे थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देमचोक के सामान्य क्षेत्र में स्थित ‘हॉट स्प्रिंग’ स्थल पर बुधवार पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 55 मिनट पर भारतीय सेना और पीएलए के बीच गतिरोध पैदा हो गया जो रात तक जारी रहा।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए सेक्स CD कांड पर क्या कहते हैं अरविंद केजरीवाल

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह भारतीय इंजीनियरों द्वारा जलापूर्ति के लिए पाइप बिछाए जाने के साथ ही चीनी सैनिक फिर से एलएसी पर पहुंच गए और गतिरोध जारी है। उन्होंने कहा कि करीब 55 चीनी सैनिक घटनास्थल पर पहुंचे और ‘आक्रामक ढंग’ से काम रोक दिया जिसकी वजह से सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मियों को चीनी सैनिकों की ‘आक्रामकता’ पर अंकुश लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा।
अगले पेज पर पढ़िए- चीनी सैनिकों ने संभाल लिया था मोर्चा

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिये आज के अखबारों की बड़ी और एक्सक्लूसिव खबरें
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse