नहाय खाय की परम्परा के साथ आज से छठ पर्व की शुरूआत, पढ़ें – इस पावन त्योहार का पूरा महत्व

0
छठ
Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूं तो ऋग्वैदिक काल से सूर्योपासना होती आ रही है…लेकिन छठ पर्व सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना का महापर्व है। छठ महापर्व के दौरान हिंदू धर्मावलंबी भगवान भास्कर (सूर्य देव) को जल अर्पित कर आराधना करते हैं। हिन्दू धर्म के पंच देवों में से एक सूर्य देव की पूजा से ज्ञान, सुख, स्वास्थ्य, पद, सफलता, प्रसिद्धि आदि की प्राप्ति होती है।

कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 4 नवंबर को नहाय-खाय से छठ महापर्व की शुरूआत हो रही है। नहाय खाय से आरंभ होकर चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ होता है। यह पर्व चार दिनों का है। भैया दूज के तीसरे दिन से यह आरंभ होता है। इस साल छठ पर्व 4 नवंबर से 7 नवंबर, 2016 तक मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  छठ पर्व की छटा: खरना प्रसाद के बाद 36 घंटे का निर्जला महाव्रत शुरू, आज सूर्य देव को पहला अर्ध्य

chhath8

सूर्य पूजा की कैसे करें तैयारी

सूर्य की पूजा के लिए सुबह स्नान कर सफेद वस्त्र पहनें और सूर्य देव को नमस्कार करें। फिर, तांबे के बर्तन में ताजा पानी भरें तथा नवग्रह मंदिर में जाकर सूर्य देव को लाल चंदन का लेप, कुकुंम, चमेली और कनेर के फूल अर्पित करें। सूर्य की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित करें। मन में सफलता और यश की कामना करें तथा “ऊं सूर्याय नम:” मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को जल चढ़ाए। इसके बाद जमीन पर माथा टेककर मंत्र का जाप करें।

chhath7

पढ़िए – छठ पर्व के दौरान कब-कब क्या-क्या होगा। 

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए, कश्मीर में इंटरनेट बैन करने के लिए क्यों मजबूर हो गई सरकार

4 नवंबर (नहाय-खाय) : लोकपर्व छठ की शुरुआत 4 नवंबर (शुक्रवार) को होगी। इस दिन छठ व्रती सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत का संकल्प लेंगे। व्रती विशेषकर कद्दू की सब्जी का सेवन करते हैं। इस दिन को कद्दू-भात का दिन भी कहते हैं।

5 नवंबर (खरना) : सांध्यकालीन अर्घ्य के एक दिन पूर्व खरना का विशिष्ट महत्व का है। पूरे दिन उपवास रहकर व्रती शाम को खीर-रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस प्रसाद को मित्रों परिचितों को खिलाने की होड़ रहती है। इस बार इसका मुहूर्त शाम 5.58 बजे से 6.26 बजे के बीच है।

6 नवंबर (सांध्यकालीन अर्घ्य) : अस्ताचलगामी भगवान सूर्य की यह पूजा नदी, तालाब, पोखर के किनारे की जाती है। अब तो लोग घरों में भी पानी जमाकर सूर्य की पूजा करते हैं। इसमें सूर्यास्त के पहले डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। पटना में इस दिन सूर्यास्त संध्या 05.05 बजे होगा, इसलिए उस समय तक अर्घ्य दान का मुहूर्त है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का लेगा बदला? तैयार है भारतीय सेना

7 नवंबर (उदीयमान सूर्य को अर्घ्य) : सांध्यकालीन अर्घ्य केे बाद रातभर प्रतीक्षा की जाती है। इस साल सोमवार की सुबह 06.01 बजे सूर्योदय होना है, इसलिए इस समय उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिनों के छठ व्रत का समापन हो जाएगा।

chhath6

अगले स्लाइड में पढ़ें – छठ पर्व को लेकर दिल्ली में क्या कुछ तैयारियां की गई हैं 

Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse