निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर शिवसेना की चुटकी, ‘जो भगवा दल की जीत को नोटबंदी से जोड़ रहे हैं वो मूर्ख हैं’

0
शिवसेना

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के प्रथम दौर में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर सहयोगी दल शिवसेना ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग भगवा दल की जीत को नोटबंदी से जोड़ रहे हैं वे ‘मूर्ख’ हैं।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है, “जो लोग कहते हैं कि नोटबंदी के निर्णय के कारण लोगों ने भाजपा को वोट दिया है, वे मूर्ख हैं। अगर यह मामला है तो कम से कम पार्टी के सौ उम्मीदवार परिषद के प्रमुख बनते जबकि ऐसा नहीं हुआ।”

इसे भी पढ़िए :  जयललिता की सबसे करीबी रहीं शशिकला, लेकिन दोस्ती में दरार के चलते नहीं बन पाईं अम्मा की खास

राजग सहयोगी ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा प्रचार अभियान का नेतृत्व करने की भी आलोचना की और कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे या पार्टी का कोई भी नेता चुनाव प्रचार में शामिल नहीं रहा।

इसे भी पढ़िए :  तीन तलाक के बाद... अब कलीजियम के मुद्दे पर एक हुई कांग्रेस-बीजेपी, एक सुर में की बगावत

भाषा की खबर के अनुसार, इसने कहा, “हम अपने कार्यकर्ताओं में विश्वास जगाना चाहते हैं कि वे धन आधारित प्रचार के दबाव के खिलाफ लड़ सकते हैं जो हम साबित करने में सफल रहे। हमारी जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि आवश्यक संख्या हासिल करने के लिए हम किसी अनैतिक गठबंधन में शामिल नहीं हुए।” इसने कहा कि यह पार्टी की जीत को ‘पवित्र’ बनाता है।

इसे भी पढ़िए :  भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं जयंती पर लोकभा में पीएम मोदी ने कहा आज हमारे पास बापू जैसा नेतृत्व नहीं है

शिवसेना ने कहा, “जिन दलों के खिलाफ हमने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए उनके साथ गठबंधन कर हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं तोड़ना चाहते।”