कश्मीर में दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं में छात्रों को मिलेगी 50% रियायत

0
दसवीं
फाइल फोटो।

जम्मू और कश्मीर बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू हो रही हैं। वहीं बारहवीं की परीक्षा एक दिन पहले 14 नवंबर को ही शुरू हो रही है। लेकिन कश्मीर घाटी में जारी तनाव की वजह से पिछले 4 महीनों से स्कूल बंद है। जिसके चलते छात्रों ने मार्च 2017 तक परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की थी, लेकिन परीक्षा तिथि नहीं बदले गए हैं। लेकिन हालातों को मद्देनजर रखते हुए जम्मू और कश्मीर सरकार ने दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए रियायत का ऐलान किया है। घाटी के छात्रों को परीक्षा में अब सिर्फ 50 प्रतिशत सवालों को ही हल करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर बोर्ड के चेयरमैन जहूर अहमद चट्ट ने कहा, ‘यहां के हालात की वजह से छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, हमने इसे ध्यान में रखा है और उसी के मुताबिक छूट दिया है।’

इसे भी पढ़िए :  चप्पलमार सांसद के बाद अब इस सांसद ने की एयर इंडिया स्टाफ से बदसुलूकी

चेयरमैन ने कहा कि परीक्षाओं में पहले ही एक महीने की देरी हो चुकी है और सिर्फ कुछ छात्रों के लिए तारीखों को नहीं बदला जा सकता। उन्होंने कहा, ‘हम परीक्षा में देरी नहीं कर सकते क्योंकि कई छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है। हम छात्रों के करियर के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। ऐसे तमाम इलाके हैं जो बर्फ की वजह से कई महीनों तक अलग-थलग रहेंगे, इसलिए विंटर वकेशन से पहले परीक्षाओं को हर हाल में कराना होगा।’

इसे भी पढ़िए :  माकपा कार्यकर्ता हत्या: RSS के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया