राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अमेरिका पर हमले की तैयारी में अल-कायदा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले अमेरिका पर आतंकी हमला हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, आतंकी संगठन अल-कायदा अमेरिका पर बड़े हमले की फिराक में है।

इसे भी पढ़िए :  संयुक्त राष्ट्र ने लगाए उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध

खुफिया विभाग के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क, टेक्सास और वजीर्निया के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर उनको आतंकियों के मंसूबों से आगाह कराया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि अल-कायदा आठ नवंबर के मतदान से एक दिन पहले एक साथ कई जगहों पर हमले की फिराक में है।

इसे भी पढ़िए :  भारत के लिए गूगल लॉन्च करेगा डिजिटल पेमेंट सर्विस 'तेज': रिपोर्ट

हालांकि, एफबीआई ने इस रिपोर्ट पर स्पष्ट रूप से टिप्पणी नहीं की है। लेकिन खतरे से निपटने के लिए आतंकवादरोधी और आंतरिक सुरक्षा विभाग ने आपात तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्वेतों-अश्वेतों के बीच हिंसा की आशंका को देखते हुए प्रांतीय पुलिस पहले ही मतदान केंद्रों पर तैनाती बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़िए :  फर्जी खबर पढ़कर पाक रक्षामंत्री ने इजरायल को दे डाली परमाणु हमले की धमकी