राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अमेरिका पर हमले की तैयारी में अल-कायदा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले अमेरिका पर आतंकी हमला हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, आतंकी संगठन अल-कायदा अमेरिका पर बड़े हमले की फिराक में है।

इसे भी पढ़िए :  ‘नॉर्थ कोरिया की कोई भी मिसाइल अमेरिका तक नहीं पहुंच सकती’

खुफिया विभाग के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क, टेक्सास और वजीर्निया के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर उनको आतंकियों के मंसूबों से आगाह कराया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि अल-कायदा आठ नवंबर के मतदान से एक दिन पहले एक साथ कई जगहों पर हमले की फिराक में है।

इसे भी पढ़िए :  एसिड अटैक सर्वाइवर रेशमा New York में करेंगी रैम्प वॉक

हालांकि, एफबीआई ने इस रिपोर्ट पर स्पष्ट रूप से टिप्पणी नहीं की है। लेकिन खतरे से निपटने के लिए आतंकवादरोधी और आंतरिक सुरक्षा विभाग ने आपात तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्वेतों-अश्वेतों के बीच हिंसा की आशंका को देखते हुए प्रांतीय पुलिस पहले ही मतदान केंद्रों पर तैनाती बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़िए :  ऑपरेशन के बाद पैदा हुई बेटी, 5 महीने बाद कराया अल्ट्रासाउंड तो सब हो गए हैरान।