US Poll: नासा एस्ट्रोनोट ने डाला स्पेस स्टेशन से अपना पहला वोट

0
नासा

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 8 नवंबर यानि कि कल चुनाव होना है। और स्पेस एजेंसी ‘नासा’ के अंतरिक्ष यात्री शेन किम्ब्रॉ ने एक दिन पहले इस चुनाव के लिए वोट दिया है। राष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले पहले शख्स बन गए हैं। उन्होने अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन (आईएसएस) से अपना वोट दिया है।

इसे भी पढ़िए :  बीएमसी चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार बीजेपी का, 690 करोड़ का है मालिक

आपको बता दें कि नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन 19 अक्टूबर को कजाखिस्तान के बैकानूर से रूसी सोयूज रॉकेट से स्पेस के लिए रवाना हुए थे। वे चार महीने के लिए स्पेस में रहेंगे। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने स्पेस से ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में भारतीय कपल की गोली मारकर हत्या

नासा ने कहा है कि अभी हमारे जो अंतरिक्ष यात्री स्पेस में हैं, उनमें से शेन पहले शख्स हैं जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में वोट किया। स्पेस से वोटिंग करने करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक ईमेल सिस्टम होता है, जो जॉनसन स्पेस सेंटर से जुड़ा होता है। 1997 के टैक्सास लॉ के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री भी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोट दे सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: देखिए इस पाकिस्तानी HOTTIE का चायवाले से लेकर मॉडल बनने तक का सफर