चुनाव से ठीक पहले बोले ओबामा – ट्रंप खतरनाक, हिलेरी को जिताएं

0
ओबामा
फोटो साभार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडीडेट हिलेरी क्लिंटन के लिए प्रचार किया। ओबामा ने अमेरिकी जनता से अपील की है कि डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा न करें और हिलेरी को वोट दें। ओबामा और हिलेरी दोनों ने मिलकर अमेरिका के शहर फिलाडेल्फिया में लोगों को संबोधित किया।

इसे भी पढ़िए :  UN में भारत ने पाक को किया पानी पानी, पाक के पास नहीं है भारत के इन सवालों के जवाब

बराक ने कहा कि अमेरिकी जनता डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा नहीं कर सकती। बराक ने लोगों से उनके भविष्य के लिए अपील करते हुए कहा कि ऐसे इंसान के हाथ में सत्ता बिल्कुल मत दीजिएगा, जो देश के कानून और संविधान की इज्जत न करता हो।

इसे भी पढ़िए :  टॉयलेट पेपर पर छाए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, अमेज़न पर धड़ल्ले से हो रही है बिक्री

बराक ने चुनावी रैली में कहा कि आपको किसी के खिलाफ वोट करने की जरूरत नहीं है, आपको बस एक बहुत ही काबिल महिला और प्रेसीडेंशियल इलेक्शन केंडीडेट हिलेरी क्लिंटन को वोट देना है। अमेरिकी लोग बहुत मजबूत है और हिलेरी क्लिंटन भी आप लोगों की तरह मजबूत और महान हैं। ओबामा ने आगे कहा, हिलेरी बहुत अच्छी तरह जानती है कि यह कोई उनकी सरकारी नौकरी नहीं होगी बल्कि यह सेवा अमेरिका की जनता के लिए होगी।

इसे भी पढ़िए :  पनामा पेपर मामले में पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ के बेेटे हुसैन से पूछताछ, पढ़ें-क्या है पूरा मामला?