मास्को : रूस का लापता मिलिट्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। 91 यात्रियों को लेकर जा रहा रूसी विमान काला सागर के नजदीक क्रैश हो गया है। रशियन टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान सीरिया जा रहा था और रूसी शहर सोची से उड़ान भरने के तुरंत बाद यह रेडार से गायब हो गया। सर्च ऑपरेशन के बाद काला सागर से विमान के मलबे को बरामद कर लिया गया है।
#BREAKING Debris from missing Russian military plane found in Black Sea: agencies
— AFP news agency (@AFP) December 25, 2016
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह Tu-154 विमान था और इस विमान में 91 लोग सवार थे। इनमें 83 यात्री और क्रू मेंबर थे। सोची एडलर अयरपोर्ट से उड़ान भरने के बीस मिनट बाद मास्को के समयानुसार सुबह 5:40 बजे यह विमान रेडार से गायब हो गया।इसके बाद रूसी सेनाओं ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
#BREAKING Russian military plane carrying 91 ‘disappears from radar’: agencies
— AFP news agency (@AFP) December 25, 2016
इस विमान में नौ पत्रकारों समेत रूसी आर्म्ड फोर्सेज के कुछ म्यूजिशन भी सवार थे। वे सीरिया के लटाकिया स्थित रूसी एयरबेस में नए साल के मौके पर एक कॉन्सर्ट में भाग लेने जा रहे थे।
क्रैश हुआ विमान Tu-154 मास्को के नजदीक चकालोवास्की एयरफील्ड में ईंधन भरने के बाद सोची पहुंचा था। काला सागर के ऊपर से गुजरने के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। उड़ान भरने के 20 मिनट बाद प्लेन रेडार से गायब हो गया था। स्थानीय समयानुसार सुबह 5।20 बजे विमान ने उड़ान भरी और 5।40 पर इसका रेडार से संपर्क टूट गया।
सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी खराबी या किसी मानवीय गलती की वजह से यह हादसा हुआ है। सोची में उड़ान के लिए मौसम परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल थीं और कोई भी नागरिक विमान रद्द नहीं किया गया था।