भारत 8 प्रतिशत की दर से तरक्की कर सकता है तो अमेरिका क्यों नहीं: ट्रंप

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने धीमी आर्थिक प्रगति के लिए शुक्रवार(28 अक्टूबर) को राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना की और कहा कि जब भारत जैसा बड़ा देश आठ प्रतिशत की विकास दर से बढ़ सकता है तो अमेरिका क्यों नहीं।

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 33 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

ट्रंप का यह बयान मैनचेस्टर, न्यू हैंपशायर में एक चुनावी रैली में आया। इससे कुछ घंटे पहले ही ताजा आंकड़ों में अमेरिकी अर्थव्यवस्था का इस साल की तीसरी तिमाही में 2.9 प्रतिशत विकास होने की बात कही गई।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने हिलेरी को बताया ‘शैतान’, चुनाव में जताया धांधली का अंदेशा

उन्होंने कहा कि ओबामा अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिनके शासनकाल में देश की आर्थिक विकास दर किसी भी साल तीन प्रतिशत से अधिक नहीं हो पाई।

इसे भी पढ़िए :  चीन की उड़ेगी नींद, अमेरिका से 145 हॉवित्जर तोपों के लिए हुई डील