कश्मीर में एक और स्कूल में लगाई गई आग

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार(28 अक्टूबर) की रात अज्ञात व्यक्तियों ने एक स्कूल में आग लगा दी। इसी के साथ घाटी में चल रही अशांति में इस तरह से आग के हवाले किये गये शैक्षिक संस्थानों की संख्या 20 हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ रेप मामले में फैसले से पहले पंजाब और हरियाणा में हाई अलर्ट

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दूरू अनंतनाग में इकरा पब्लिक स्कूल को अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी। उन्होंने कहा कि इमारत की उपरी मंजिल तबाह हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस और दमकल एवं आपातकालीन सेवाओं के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को आठ जुलाई को एक मुठभेड़ में मार गिराने के बाद कश्मीर में शुरू हुए अशांति के दौर में 20 शैक्षिक संस्थानों को आग लगाकर तबाह कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बिग बी के घर के पास खड़ी तीन गाड़ियों में लगी आग

एक अन्य घटना में गर्मियों की राजधानी के हब्बाकदल क्षेत्र में सत्ताधारी पीडीपी के एक कार्यकर्ता की गाड़ी को अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी।

इसे भी पढ़िए :  पद से हटाये जाने के बाद अरूणाचल प्रदेश के पूर्व CM ने की आत्महत्या