लड़के ने ऐसा क्या देखा कि लड़की ने खुद को लगा ली आग ?

0

कई बार अक्सर जिंदगी में कुछ ऐसा हो जाता है जो हमें शर्मिंदा होने पर मजबूर कर देता है। लेकिन इसाक मतलब ये कतई नहीं कि हम इस शर्मिंदगी का सामना मौत से करें। जी हां  राजस्थान में 20 साल की एक लड़की को 18 साल का एक लड़का छिपकर नहाते हुए देख रहा था। इस बात के बारे में पता लगते ही लड़की शर्म से इतनी दुखी हो गई कि उसने खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की।

इसे भी पढ़िए :  बिहार: CM नीतीश कुमार ने छात्रों को दिया फ्री वाई-फाई का तोहफा, कहा- फिल्में नहीं किताबें डाउनलोड करना

 

हालांकि, लड़की को बचा लिया गया है। लेकिन इस हादसे में वो 70 प्रतिशत तक जल गई।  जिसके बाद उसे उदयपुर के हॉस्पिटल में भर्ती है। लड़के के पिता और एक रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामला बुधवार (20 जुलाई) का है। पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने घर में नहा रही थी। एकदम से लड़की को लगा कि उसे कोई देख रहा है। लड़की ने पलटकर देखा तो सचमुच वहां एक लड़का छिपकर उसे देख रहा था।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अब पढ़ाया जाएगा जीएसटी का पाठ

 

लड़की अपने साथ हुए इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उनसे खुद को आग के हवाले कर दिया। लड़की के चिल्लाने की आवाज आती देख उसके चाचा अंदर भागे और फटाफट आग बुझाकर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल ये मामला पुलिस के पास है। पुलिस ने लड़के के पिता और उसके रिश्तेदार को पकड़ लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी है और लड़की के भी बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  प. बंगाल को 500 रुपये के नए नोट नहीं दे रही मोदी सरकार: ममता