फिर सुलगा मुजफ्फरनगर: पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

0

उत्तरप्रदेश के मुज़फ्फ़रनगर में कादिपुर के महिपाल हत्याकांड में गाँव वालों ने महिपाल का शव सड़क पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी, दस लाख रुपये की आर्थिक मदद और मृतक के परिजन को नौकरी दिलाने की मांग करते हुए गंगनहर पुल पर जाम लगा दिया।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक ! गैंगरेप पीड़िता से पुलिस ने पूछा, 'किस शख्स ने दिया तुम्हें सबसे ज्यादा मज़ा ?'

इलाके में भारी तनाव है और गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर पुलिस पर भी पथराव किया। पथराव में महिला दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों घायल हो गए। पथराव से गुस्साई पुलिस ने भीड़ पर जमकर लाठियां भांजी और पुरुषों एवं महिलाओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। अमर उजाला की खबर के मुताबिक पुलिस के लाठीचार्ज में महिलाओं सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मची भगदड़ में कई बाइक सवार भी रजवाहे में जा गिरे जिन्हें गंभीर चोटें आई है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश सरकार की एक और योजना पर चलेगी सीएम योगी की कैंची, खत्म होगा अल्पसंख्यक कोटा